शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में किया सडक़ का भूमि पूजन व विद्यालय भवन का लोकार्पण
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र में सडक़ों व भवनों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 103 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 52 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं और शेष राशि भी शीघ्र आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सडक़ों के रखरखाव तथा पीडीएनए के अंतर्गत 24 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई हैए जिसका लाभ स्थानीय जनता और बागवानों को मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने आज नावर क्षेत्र में टुणाधार-शहीद नाथूराम देवाड़ीघाट सडक़ के मेटलिंगध्टारिंग कार्य का भूमि पूजन किया। यह निर्माण कार्य विधायक प्राथमिकता के तहत 9 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि क्षेत्र की सडक़ व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और हर पंचायत में दो दो सडक़ों को विधायक प्राथमिकता के तहत स्वीकृत किया गया है। अब तक 154 सडक़ों को मंजूरी दी जा चुकी है और चालू वित्त वर्ष में यह संख्या 160 तक पहुंच जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना फेज-4 के तहत विधानसभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई में 18 सडक़ों के लिए 112 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 49 करोड़ रुपए नावर क्षेत्र की 6 सडक़ों के लिए आवंटित किए गए हैं।

जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र बनेगा शिक्षा का हब
टिक्कर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कशैणी के नवनिर्मित भवन का भी शिक्षा मंत्री ने विधिवत लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण लगभग 22 लाख रुपए की लागत से किया गया है।
उन्होंने कहा कि नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण, उन्नत अधोसंरचना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश का पहला सरकारी बीपीएड महाविद्यालय सावड़ा में स्थापित किया गया हैए जिससे क्षेत्र के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश को दो केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति मिली है जिनमें से एक विद्यालय इसी विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा।
उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रथम चरण में 100 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया हैए जिसमें टिक्कर, जुब्बल और कोटखाई के स्कूल भी शामिल हैं। जुब्बल में 17 करोड़ रुपए की लागत से टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में इंटीग्रेटेड बीएड कॉलेज की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को बीएड करने में सुविधा मिलेगी।


| All Rights Reserved | Website By :