हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई के ऊबादेश क्षेत्र की बाघी पंचायत की संपर्क सडक़ गणासीधार से शालनी व संपर्क सडक़ गणासी से गणेशा मंदिर की सफल पासिंग हुई। बाघी पंचायत के लोगों ने कहा कि संपर्क सडक़ गणासीधार से शालनी व संपर्क सडक़ गणासी से गणेशा मंदिर पासिंग ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा सडक़ों से न केवल आवागमन में तेजी आएगी बल्कि ग्रामीण जीवन के कई पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये सडक़ें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाएंगी और कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देंगी। बाघी की जनता ने संपर्क सडक़ गणासीधार से शालनी व संपर्क सडक़ गणासी से गणेशा मंदिर की सफलतापूर्वक पासिंग करवाने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, नायाब तहसीलदार कलबोग प्रेम चंद, उप प्रधान सौरभ रौहटा, पूर्व प्रधान पूरण रौहटा, राजिन्दर खोलटा, पूर्व बीडीसी सदस्य यशपाल रौहटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी, लोक निर्माण विभाग मंडल जुब्बल, के कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बाघी की गणासीधार से शालनी व गणासी से गणेशा मंदिर सडक़ की हुई पासिंग
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :