Saturday, February 28, 2026

हिमाचल  में नव वर्ष के स्वागत के लिए सज रहे पर्यटन स्थल

क्रिसमस नव वर्ष की पूर्व संध्या पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
हिमाचल आजकल
शिमल। हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर नव वर्ष के स्वागत व क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई है।  क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक होटलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नव वर्ष व क्रिसमस मनाने के लिए मैदानी इलाकों से भारी सं या में पर्यटक हिमाचल पहुंचेंगे। प्रदेश के होटलों में अगले कुछ दिनों में ऑक्यूपेंसी बढ़ जाएगी। नव वर्ष को मनाने के लिए अभी से प्रदेश पर्यटन विकास निगम व निजी होटलों में  एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
हिमाचल आने वाले सैलानियों को क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर बर्फबारी होने की उ मीद है। इस दौरान भारी सं या में प्रदेश के के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहेगा। 25 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक सभी होटलों में मिलने वाली रियायत भी बंद हो जाएगी। उधर, नव वर्ष के  स्वागत के लिए दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बेंगलुरु, हरियाणा और पंजाब से भारी सं या में पर्यटकों के हिमाचल पहुंचने की उ मीद है। पर्यटक फोन से होटलों के कमरों की जानकारी जुटा रहे है। अधिकतर होटलों में एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। पर्यटकों को न्यू ईयर के दौरान बर्फबारी होने की आस बंधी है। ज्यादातर एडवांस बुकिंग शिमला व मनाली के होटलों में  चल रही है। इसके अलावा कुफरी, नारकंडा, चायल, धर्मशाला और डलहौजी पर्यटन स्थलों के होटलों में भी एडवांस बुकिंग हो रही है। वहीं प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के होटलों में क्रिसमस से लेकर नव वर्ष  की पूर्व संध्या तक कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम और कई बड़े निजी होटलों में अभी से तैयारियां शुरू हो गई है।
 
       

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles