यह सम्मान हिमाचल के लिए गर्व का क्षण: विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ब्रिटिश संसद के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में विश्व बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि हिमाचल प्रदेश और उसके नागरिकों की सामूहिक आस्था, परिश्रम और गौरव का प्रतीक भी है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ब्रटिश संसद के हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स में विश्व बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड रम्मी रेंजेर से यह सम्मान प्राप्त करना हिमाचल की पवित्र मिट्टी और वहा के हर नागरिक के विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार वे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और गुरुजनों को समर्पित करते हैं, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने उन्हें सदैव प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मुझे और अधिक निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ जनसेवा की राह पर आगे बढऩे की प्रेरणा देगा है।
विक्रमादित्य सिंह को लंदन में विश्व बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :