Wednesday, February 25, 2026

स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में अल्ट्रासाउंड व डिजिटल डेंटल एक्स-रे सुविधा शुरू

सिविल अस्पताल जुब्बल में डिजिटल डेंटल एक्स-रे सुविधा शुरू
हिमाचल आजकल
शिमला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में अल्ट्रासाउंड व डिजिटल डेंटल एक्स-रे सुविधा और सिविल अस्पताल जुब्बल में डिजिटल डेंटल एक्स-रे सुविधा का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने किया।
इस अवसर पर डॉ. यशपाल रांटा ने कहा कि इन अहम जांच सुविधाओं के शुरू होने से अब कोटखाई और जुब्बल क्षेत्र के लोगों को ठियोग, रोहड़ू और शिमला नहीं जाना पड़ेगा। इससे न केवल समय और धन की बचत होगीए बल्कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी।


उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान घोषित किया गया था, जिसके बाद यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां की गईं। इसके सकारात्मक परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं और क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर ही उन्नत चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं।
डॉ. रांटा ने जानकारी दी कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कोटखाई में स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञए नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान-नाक,गला, रोग विशेषज्ञ, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ की नियुक्तियां की जा चुकी हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles