Thursday, April 9, 2026

शिक्षा मंत्री ने द्रग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया

हिमाचल आजकल

शिमला। मंडी जिला के दो दिवस्य प्रवास के दौरान आज माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहल में लगभग ₹ 1 करोड़ 74 लाख धनराशि से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया कर जनता को समर्पित किया। इस उपलक्ष्य पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री ने अपने प्रवास के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहल में विद्यार्थियों उनके अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और उनकी शिकायतों व समस्याओं को सुना व चरणबद्ध तरीक़े से समाधान का आश्वासन दिया और साथ ही स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहल के विद्यार्थियों को प्रोत्साहीत किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक, उप मंडल दंडाधिकारी, विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles