Saturday, April 11, 2026

एचपीएस में 25वें आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने एसजेवीएन द्वारा आयोजित 25वें आंतर सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट की विजेता टीम बीबीएमबी को शुभकानाएं दी। उन्होंने ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कर्मचारियों के मध्य टीम वर्क अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करने में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट के समापन समारोह में शिरकत की। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी, और साथ ही विजेताओं तथा सभी प्रतिभागी टीमों को भी बधाई दी।

अजय शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन सदैव खेलों को बढ़ावा देने और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। खेल न केवल कर्मचारियों के शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं, अपितु उनके मानसिक स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमताओं को भी बेहतर बनाते है, जो किसी भी संगठन की सफलता के लिए जरूरत हैं।
अजय कुमार शर्मा ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफियां, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। फाइनल मैच एसजेवीएन और बीबीएमबी के मध्य खेला गयाए जिसमें बीबीएमबी टूर्नामेंट का विजेता बना। एसजेवीएन ने प्रथम उप विजेता का स्थान हासिल कियाए। जबकि टूर्नामेंट का द्वितीय उप विजेता पीजीसीआईएल बना।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles