हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 29 मार्च को ठियोग और कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। रोहित ठाकुर 29 मार्च को सुबह 10 बजे ठियोग के सरोग क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में पुस्तकालय के शुभारंभ समारोह में मुख्यातिथि होंगे। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे कोटखाई में लोक निर्माण विभाग के 6 स्टाफ क्वार्टर टाइप-2 का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह आत्मा प्रोजेक्ट (कृषि विभाग) द्वारा आयोजित किसान गोष्टी में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 29 मार्च को ठियोग व कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :