Thursday, April 9, 2026

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को दे रही बढ़ावा : सुक्खू

उप-मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
हिमाचल आजकल
शिमला। उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बजट 2026-27 में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की सरकार की पहल के लिए आभारस्वरूप ष्कचनारष् के फूल भेंट किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 61 रुपए प्रति लीटर और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 71 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावाए दूध को संग्रह केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन सहायता को तीन रुपये से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। गेहूं और जौ के लिए 80 रुपए प्रति किलोग्रामए मक्का के लिए 50 रुपए प्रति किलोग्राम और हल्दी के लिए 150 रुपए प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। अदरक को पहली बार एमएसपी के दायरे में शामिल किया गया है और इसके लिए 30 रुपए प्रति किलोग्राम दर तय की गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles