प्रदेश कांग्रेस इकाई में 12 उपाध्यक्ष व 27 महासचिव नियुक्त किए
हिमाचल आजकल
शिमला। आखिरी लंबे समय बाद हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में इस बार कई नए चेहरों को स्थान दिया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की हिमाचल इकाई में 12 उपाध्यक्ष और 27 महासचिव नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने की ओर से नई कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। इस सूची को तत्काल प्रभाव लागू माना जाएगा।
कार्यकारी समिति के नियुक्त सदस्यों में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और हिमाचल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा वरिष्ठ नेता आशा कुमारी, कर्नल धनी राम शांडिल, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार और कुलदीप सिंह राठौर शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस के 12 उपाध्यक्ष बनाए गए
प्रदेश कांग्रेस की नए उपाध्यक्षों में प्रकाश चौधरी, नीरज भारती, बंबर ठाकुर व सतपाल रायजादा शामिल हैं। इनके अलावा रजनीश किमटा, पारस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा, चंद्र प्रभा नेगी और चेत राम ठाकुर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। मदन चौधरी को हिमाचल कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विनोद जिंटा को महासचिव संगठन की जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस नए महासचिवों में विनोद जिंटा, पवन ठाकुर, अनीता वर्मा, अमित भरमौरी, हरि कृष्ण हिमराल, सुरेंद्र मनकोटिया, यशपाल तनैक और विकास ठाकुर हैं। इसके अलावा यशवंत खन्ना, रणजीत सिंह राणा, धर्मेंद्र धामी्, मनमोहन कटोच, सुरेश नागटा, विवेक कुमार, देवेंद्र जग्गी, महेंद्र स्तान और हरि चंद शर्मा को भी महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सत्यजीत नेगी, रमेश चौहान, ज्योति खन्ना, यदुपति ठाकुर, सोनिया चौहान, बलविंदर बबल, रमेश ठाकुर, चंद्र शेखर शर्मा और उपेन्द्र कांत मिश्रा को महासचिव बनाया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को बनाया है। विनोद जिंटा को महासचिव संगठन की जिम्मेदारी दी गई।
राजनीतिक मामलों की समिति में 25 नेता शामिल
कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है। इसमें 25 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, अनुराग शर्मा, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर, कुलदीप कुमार, आशा कुमारी, चंदर कुमार चौधरी, धनी राम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादविंद्र गोमा, राम लाल ठाकुर, नंद लाल, आरएस बाली, भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची और सुरेंद्र शर्मा शामिल हैं।
प्रदेश कांग्रेस कर कार्यकारी समिति का भी किया गठन
कार्यकारी समिति में मौजूदा मंत्रियों हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह के अलावा राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा, राम लाल ठाकुर, गंगू राम मुसाफिर और अनीता वेन्ना को भी शामिल किया गया है। जबकि हिमाचल प्रदेश के प्रभारी कांग्रेस सचिव, सभी पार्टी विधायक, फ्रंटल संगठनों के प्रमुख और प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आदिवासी विभागों के अध्यक्ष भी कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।


| All Rights Reserved | Website By :