शिक्षा मंत्री ने कोट काईना में दो संपर्क सडक़ों का किया लोकार्पण
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल की ग्राम पंचायत कोट काईना में दो सडक़ों का लोकार्पण किया। इसके तहत 75 लाख रुपए से निर्मित संतोषी नगर से शोली काईन संपर्क मार्ग और 1 करोड़ 35 लाख रूपए से निर्मित काईना से धरोट सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण शामिल है।
कोट काईना पंचायत में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 6 नई सडक़ों का निर्माण हुआ है और इन सडक़ों पर 4 करोड़ 30 लाख रुपए व्यय हुए है। इसके अलावा बुशहर क्षेत्र में 18 नई सडक़ों का निर्माण किया गया है। साथ ही 1 करोड़ 56 लाख रुपय से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झड़ग एवं 2 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी के भवन का कार्य भी प्रगति पर है। इसके साथ ग्राम पंचायत मंढोल के अंतर्गत नाबार्ड से वित्तपोषित हरिजन बस्ती मंढोल से शेलापानी जोहटा सडक़ का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

शिक्षा मंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज के दिन में दो सडक़ों का लोकार्पण करते हुए उन्हें प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि सडक़ों का निर्माण हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में एक आवश्यक और अहम कार्य है क्योंकि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सडक़ें है विकास रेखाएं और भाग्य रेखाएं जुब्बल नावर कोटखाई मे केवल लोक निर्माण विभाग के अधीन सडक़ व भवन निर्माण में 550 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है और विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर है।

सडक़ें प्रदेश के विकास की भाग्य रेखाएं
शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए बताया कि डॉ परमार का मानना था कि सडक़ें प्रदेश के विकास की भाग्य रेखाएं हैं और यदि हिमाचल को विकास की राह पर आगे बढ़ाना है तो अधिकाधिक सडक़ों का निर्माण करवाना होगा। जुब्बल नावर कोटखाई से सम्बंधित पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल और वीरभद्र सिंह ने भी सडक़ों के महत्व को समझा और इसी विकास मॉडल को आगे बढ़ाया और वर्तमान में वह स्वयं भी इसी राह पर अग्रसर हैं। रोहित ठाकुर ने बताया कि पिछले 3 वर्षों के कार्यकाल में जुब्बल नावर कोटखाई में 171 नई सडक़ों का निर्माण हुआ है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। इस दौरान उन्होंने मंढोल से हरिजन बस्ती पाछड़ा सडक़ का निरीक्षण भी भी किया।


| All Rights Reserved | Website By :