Saturday, August 1, 2026

उप मुख्यमंत्री 6 अप्रैल को करेंगे कोटखाई क्षेत्र का दौरा

हिमाचल आजकल
शिमला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 6 अप्रैल को शिमला जिला के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे।
उपमुख्यमंत्री सोमवार को सुबह 10.30 बजे कोटखाई के हुल्ली पहुंचेंगे और प्रगतिनगर स्थित एचपीपीटीसीएल के 400/220/66 केवी सब स्टेशन से एचपीएसईबीएल के 66/ 22 केवी सब स्टेशन हुल्ली तक निर्मित 66 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह 11.00 बजे हुल्ली से देओरी-खनेटी के लिए प्रस्थान करेंगे और नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन करेंगे।

मुकेश अग्निहोत्री जुब्बल कोटखाई विकास खंड के तहत पब्बर नदी पर आधारित विभिन्न पंचायत बस्तियों के लिए लिफ्ट जल आपूर्ति योजना का भी लोकार्पण करेंगे। जिसे न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) के सहयोग से तैयार किया गया है। इसके बाद वह स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles