शिक्षा मंत्री ने रावीं में दो संपर्क सडक़ों का किया लोकार्पण
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री ने आज जुब्बल की रावीं पंचायत में 35 लाख रुपए से निर्मित टुरान से हमरान संपर्क मार्ग और 20 लाख रुपए निर्मित से टुरान से अपर प्रेम नगर संपर्क मार्ग दो सडक़ों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने स्थानीय नागरिकों को शुभकामनाएंं दीं और आने वाले समय में और विकासात्मक कार्य को और अधिक गति देने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने बताया कि शुराचली क्षेत्र से उनका एक पारिवारिक एवं भावनात्मक संबंध है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर रामलाल के समय से ही शुराचली क्षेत्र और यहा के निवासियों से हमेशा ही उन्हें प्रेम और आशीर्वाद मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।

17 करोड़ से स्त्रोन्नत हो रहा सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग
विकास कार्यों की चर्चा करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पुरे प्रदेश के साथ साथ जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र में भी विकास की धारा गतिमान है और शुराचली क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। शरचाली क्षेत्र का सबसे अहम और मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रुपए की लागत से स्त्रोन्नत किया जा रहा है। साथ ही 4 करोड़ रूपये की लागत से 15 नई सडक़ों का निर्माण किया गया है। 11 नई सडक़ों को पक्का किया गया और वार्षिक मुरम्मत योजना के तहत 1 करोड़ रुपए की लागत से 5 किलोमीटर लम्बी भोलाड़ छुपाड़ी सडक़ को भी स्तरोन्नत किया गया है।

5.55 करोड़ से चामशू में पुल का हो रहा निर्माण
स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण कार्य 1 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से प्रगति पर है जोकि शुराचली क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अलावा पब्बर नदी पर चामशू में एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है जिसपर 5 करोड़ 55 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है।


| All Rights Reserved | Website By :