हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल के शुराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावीं से कलम सिंह ठाकुर, विक्रम ठाकुर, रमेश नेगी व उनकी धर्मपत्नी उषा ठाकुर, विशाल नेगी व लोकिन्दर ठाकुर और ग्राम पंचायत थाना से महावीर सिंह चतरांटा ने अपने परिवार सहित शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की जनहितैषी कार्यशैली तथा जुब्बल–नावर–कोटखाई क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल–नावर–कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।
इस दौरान ग्राम पंचायत रावीं के शील गांव से वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राय सिंह चौहान, ग्राम पंचायत रावीं के पूर्व उपप्रधान देस राज ठाकुर सहित कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :