शिक्षा मंत्री ने कुड्डू पंचायत में किए करोड़ों के उद्घाटन व शिलान्यास
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल कुड्डू पंचायत में करोड़ों की लागत से विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इसके तहत उन्होंने नढाल सडक़ संपर्क का भूमि पूजन किया जिसका निर्माण 3 करोड़ 83 लाख रुपए से होना है। साथ ही उन्होंने 1 करोड़ 87 लाख रुपए से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाडी रावत का उद्घाटन किया और बटाड़ गांव वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला भी रखी। इस भवन के निर्माण के लिा पहले चरण में 5 लाख रुपए भी जारी कर दिया गए है।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुड्डू पंचायत उनके विधानसभा क्षेत्र की उत्तराखंड राज्य के साथ लगती एक दूरस्थ पंचायत है और उनके विधानसभा क्षेत्र का एक अट्टु अंग है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान इस पंचायत में चहूंमुखी विकास हुआ है जिसके तहत विभिन्न सडक़ों एवं भवनों का निर्माण हुआ है। उसी श्रृंखला में आज भी विभिन्न शिलान्यास और उद्घाटन हुए है।

रोहित ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत कुड्डू में 2025 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान बहुत नुकसान हुआ था किन्तु सरकार द्वारा सभी प्रभावितों को तुरंत राहत पहुंचाई गई और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया गया था। उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई में शिक्षाए स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है जिसकेतहत 550 करोड़ रूपए के विकासात्मक कार्य सडक़ निर्माण और भवन निर्माण के क्षेत्र में किये जा रहे हैँ।

शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ और गुणवतायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा के क्षेत्र में भी 9666 करोड़ के बजट का प्रावधान वित्त वर्ष 202-.27 के लिए किया गया है, जिसके तहत शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा ताकि प्रदेश के प्रत्येक छात्र को गुणवतायुक्त शिक्षा घर द्वारा पर उपलब्ध हो सके।
रोहित ठाकुर ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए बताया कि कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलना एक बढ़ी उपलब्धि है और इस संस्थान के बनने से जहाँ एक ओर शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी वहीं स्थानीय छात्र छात्राओं को भी गुणवतायुक्त शिक्षा घरद्वार पर ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही रोजग़ार का सृजन भी होगा। इसके अलावा 151 स्कूलों को सीबीएसई से भी सम्बद्ध किया गया है।


| All Rights Reserved | Website By :