विश्वविद्यालय नवाचर, शोध कौशल व अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में निभा रहा है अहम भूमिका : मुख्यमंत्री
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालयए हमीरपुर के लिए वित्त वर्ष 2026.27 के लिए 76.07 करोड़ रुपए का महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी वार्षिक बजट पारित कर तकनीकी शिक्षाए शोध और नवाचार के क्षेत्र में एक नई दिशा निर्धारित की है। कुलपति एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव डॉण् अभिषेक जैन की अध्यक्षता में आयोजित वित्त समिति की बैठक में व्यापक विचार.विमर्श के बाद इस बजट को स्वीकृति प्रदान की गईए जिसे विश्वविद्यालय के शासी मंडल (बीओडी)द्वारा भी अनुमोदित किया गया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल पारंपरिक शिक्षा प्रदान करना ही नहींए बल्कि विद्यार्थियों को नवाचारए शोध कौशल और विविध सह.शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह बजट विद्यार्थियों के शैक्षणिक सशक्तिकरण के साथ.साथ उनके सर्वांगीण विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में इन सभी गतिविधियों का नियमित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाएगाए जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होगा। उन्होंने कहा कि उद्यमिता विकास कार्यक्रमए औद्योगिक अनुभव एवं प्रशिक्षण पर विश्वविद्यालय का विशेष फोकस रहेगाए ताकि विद्यार्थी व्यावहारिक ज्ञान के साथ.साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ सकें।
कुलपति डॉण्. अभिषेक जैन ने बताया कि विश्वविद्यालय शीघ्र ही पीएचण्डीण् कार्यक्रम प्रारंभ करने जा रहा है, जिसे न केवल विश्वविद्यालय परिसर बल्कि इसके संबद्ध संस्थानों में भी लागू किया जाएगा। यह पहल प्रदेश में शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने और उच्च शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पहली बार विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। आधुनिक प्रयोगशालाओंए उपकरणों एवं तकनीकी अवसंरचना के विकास के लिए 3 करोड़ रुपए और पुस्तकों, ई-पुस्तकों एवं शोध पत्रिकाओं के लिए 1 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैंए जो विश्वविद्यालय की गुणवत्ता उन्नयन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा अकादमिकए अनुसंधानए उद्योग एवं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए मानद पीएचण्डीण् उपाधि प्रदान करने का भी प्रावधान किया जाएगा। साथ हीए सक्रिय शोध मार्गदर्शन को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक पीएचण्डीा् गाइड को शोधार्थी के शोध कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर 50,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगीए जिससे संकाय सदस्यों में शोध के प्रति और अधिक उत्साह उत्पन्न होगा।
विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के बजट को 25 लाख से बढ़ाकर 55 लाख रुपए किया गया है। इसके अतिरिक्तए छात्र क्लबए कैंपस प्लेसमेंटए सॉफ्ट स्किल विकासए औद्योगिक प्रशिक्षणए लैंगिक संवेदनशीलता एवं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रोत्साहन हेतु पहली बार विशेष प्रावधान किए गए हैं।
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर का 76.07 करोड़ का वार्षिक बजट पारित
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :