हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से वह लोक निर्माण और शहरी विकास विभाग में 8500 करोड़ रुपए लाए है। इनमें करीब 6 हजार करोड़ रुपए सडक़ों पर खर्च किए जा रहे है। प्रदेश के विकास में कोई भी कसर हम नहीं छोड़ रहे है। हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बनने की राह पर है।
उन्होंने रविवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरब खुर्द के गांव क्यार में टूटू.क्यार सडक़ का शिलान्यास किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले लंबे समय से ग्रामीण इस सडक़ को लेकर मांग कर रहे थे। वन विभाग की ओर से एफआरए क्लियरेंस मिल चुकी है और इसके बाद लोक निर्माण विभाग से भी प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। अब भविष्य में जल्दी ही सडक़ को पक्का करने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 90 लाख रुपए की अनुमानित लागत से टूटू क्यार सडक़ का मेटलिंग कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी तरीके से प्रयास किया जाएगा। इस समय मौजूदा उठाऊ पेयजल योजना के अधूरे कार्य को पीडीएनए के माध्यम से पूरा किया जाएगा। आज शिमला शहर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की वजह से मिल रही है। उनके प्रयासों से पूरे शहर के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिली है।

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में गिरब खुर्द पंचायत में विभिन्न विकसतामक कार्य करवाएं गए है और इसी कड़ी में दीधो घाटी से कड़ी सडक़ को 8ण्50 करोड़ रुपए की लागत से कार्य करवाया जा रहा है।
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को चुनें
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी पंचायत राज चुनावों में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवार को चुने। अगर आपका स्थानीय नेतृत्व सक्षम और योग्य होगा तो इसका फायदा क्षेत्र को मिलेगा। जनता जिसे चुन कर भेजगी हम उसे स्वीकार करेंगें। उन्होंने कहा कि जनता जिस पद बैठाती है उस पद का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें।


| All Rights Reserved | Website By :