Saturday, August 1, 2026

प्रदेश कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन के लिए मांगे आवेदन

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चार नगर निगमों सोलन, मंडी,पालमपुर व धर्मशाला के चुनाव के लिये पार्टी उम्मीदवारों से 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किये है।पार्टी उम्मीदवार को अपने आवेदन  ब्लॉक अध्यक्षों के पास जमा करवाने होंगे। आवेदन 26 अप्रैल को सांय 5 बजे तक ही स्वीकार किये जायेंगे।
विनय कुमार ने बताया कि नगर निगम  चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित संबंधित  चुनाव समिति पार्टी प्रत्याशी का चयन करेगी। उन्होंने बताया कि सभी आवेदन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। इसके बाद चुनाव समिति इसकी जांच करेगी। पूरी जांच के बाद पार्टी के उम्मीदवार घोषित किये जाएंगे ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles