Saturday, August 1, 2026

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी मांजटा बढ़ाल वार्ड से भरा नामांकन

पंचायत चुनाव में एतिहासिक जीत दर्ज करेगी कांग्रेस : रोहित ठाकुर
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल कोटखाई के जिला परिषद बढ़ाल वार्ड से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मीनाक्षी मांजटा ने वीरवार को उप मंडल अधिकारी कार्यालय जुब्बल में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला परिषद बढ़ाल वार्ड के तहत आने वाली सभी 14 पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। बैठक में बढ़ाल वार्ड की सभी पंचायतों के जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विकास, जनसेवा और जनता के विश्वास के दम पर पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles