Saturday, August 1, 2026

कुलदीप पठानिया ने श्री श्री रवि शंकर से मुलाकात की

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज बंगलुरू स्थित कनकपुरा श्रीश्री रवि शंकर से आर्ट ऑफ लिविंग अन्तर्राष्ट्रीय सेंटर मुलाकात की। उन्होंने गुरू जी से आर्शीवाद लिया और उन द्वारा पूरे विश्व में शांति के लिए किए जा रहे अतुलनीय प्रयासों की सराहना की। पठानिया ने कहा कि श्री श्री रवि शंकर विश्व के 100 से अधिक देशों में शांति सदभावना और अहिंसा का संदेश दे रहे हैं ताकि पूरा विश्व समुदाय तनाव मुक्त हो सके। इस अवसर पर श्री श्री रवि शंकर ने कुलदीप पठानिया को आश्रम से सम्बन्घी कुछ संस्करण भेंट किए और अपना भरपूर आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles