Saturday, August 1, 2026

कोटखाई में सिविल अस्पताल, जुब्बल में स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स और टिक्कर मेले को जिला स्तरीय दर्जा मिलने से जनता गदगद : जितेंद्र मैहता

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से कोटखाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में स्तरोन्नत करने, जुब्बल में स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स स्थापित करने तथा टिक्कर मेले को जिला स्तरीय मेला घोषित करने के राज्य मंत्रिमंडल के निर्णयों से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष जितेंदर मैहता ने प्रेस को जारी एक बयान में कही।

जितेंदर मैहता ने कहा कि वर्ष 2023 में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोटखाई को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया और छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को निरंतर मिल रहा है। अब इस संस्थान को सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने से स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि ठाकुर रामलाल राजकीय कन्या खेल विद्यालय, जुब्बल को हिमाचल प्रदेश के पहले स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स का दर्जा मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इसके लिए उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि संस्थान में पहले से चार खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा था तथा अब शतरंज, ताइक्वांडो, जूडो और टेबल टेनिस को भी शामिल किया गया है। इससे छात्राओं को अपनी रुचि के अनुरूप विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संस्थान में 95 प्रशिक्षु छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। चार नए खेल शामिल होने के बाद अब यह संख्या बढ़कर 155 हो जाएगी। यह संस्थान हिमाचल प्रदेश का पहला उत्कृष्ट कन्या खेल विद्यालय बन गया है जहां छठी कक्षा से लेकर कॉलेज स्तर तक की छात्राओं को खेलों की आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा

उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र के आराध्य देवता श्री नारायण जी के टिक्कर मेले को जिला स्तरीय मेला घोषित करने के निर्णय से क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं दैवीय परंपराओं को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा मेले की पहचान व्यापक स्तर पर स्थापित होगी।

जितेंदर मैहता ने हाल ही में क्षेत्र में हुई आगजनी की दुखद घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कई परिवारों के आशियाने आग की भेंट चढ़ गए थे। यद्यपि इस क्षति की पूर्ण भरपाई संभव नहीं है फिर भी प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रत्येक प्रभावित परिवार के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में 7 लाख की विशेष राहत राशि स्वीकृत करवाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में आपदा राहत नियमावली के तहत आगजनी की घटनाओं में अधिकतम ₹1 लाख तक की सहायता का ही प्रावधान था।

जितेंदर मैहता ने कहा कि बीते साढ़े तीन वर्षों में जुब्बल-नावर-कोटखाई में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सड़क क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। क्षेत्र के दूरदराज के ग्रामीण इलाकों, जो दशकों से सड़क सुविधा से वंचित थे, उन्हें सड़क मार्ग से जोड़ा गया। 176 सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही सड़कों के निर्माण एवं स्तरोन्नयन के लिए लगभग 550 करोड़ के प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से वर्ष 2012-17 के कार्यकाल में स्वीकृत 11 स्वास्थ्य संस्थानों की पूर्व भाजपा सरकार के सुध तक नही ली । गत साढ़े तीन वर्षों में इन संस्थानों के भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करवाई गई तथा अधिकांश भवनों का निर्माण पूरा कर उन्हें जनता को समर्पित किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित शैक्षणिक संस्थानों के भवन निर्माण कार्यों के लिए भी करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत करवाई गई, जिससे कई भवनों का निर्माण पूरा होकर जनता को समर्पित किया जा चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर हैं।

कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और इस सस्थान से स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जुब्बल में SIEMAT संस्थान, नावर में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बी.एड. पाठ्यक्रम, सरस्वती नगर महाविद्यालय में बी.पी.एड. कोर्स तथा प्रगति नगर इंजीनियरिंग कॉलेज के विकास के लिए 45 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। इसके अतिरिक्त बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग तथा पॉलिटेक्निक में नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए। कोटखाई में सब जज कोर्ट और रिकॉर्ड रूम की स्थापना की गई। वर्षों से लंबित मिनी सचिवालय, कोटखाई के निर्माण कार्य के लिए बजट स्वीकृत करवाकर उसे पूर्ण किया गया तथा जनता को समर्पित किया गया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा बीते साढ़े तीन वर्षों में कराए गए विकास कार्यों के कारण ही हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जुब्बल-नावर-कोटखाई में प्रचंड मिली हैं।

जितेंदर मैहता कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु और मंत्रिमंडल से क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकासात्मक स्वीकृति दिलवाकर जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता के विकास एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सिद्ध किया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का जुब्बल-नावर-कोटखाई को सौगातें देने के लिए आभार व्यक्त किया हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles