हिमाचल आजकल
शिमला। रोहड़ू उपमंडल की ग्राम पंचायत करछारी के शलाया दोगरी निवासी तथा मूलतः ग्राम पंचायत टिक्कर के कशैणी गांव की 77 वर्षीय गीता जनारथा की हत्या की दुखद घटना पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा शोक एवं चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि एक वृद्ध महिला की इस प्रकार निर्मम हत्या अत्यंत दुःखद, निंदनीय एवं समाज को झकझोर देने वाली घटना है। शिक्षा मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जी ने कहा कि प्रदेश सरकार इस जघन्य घटना की पुलिस प्रशासन के माध्यम से गहन एवं वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित कर रही है ताकि मामले में संलिप्त दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके तथा उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं तथा प्रदेश सरकार हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।


| All Rights Reserved | Website By :