हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पराली-बदरूनी की नव-निर्वाचित प्रधान रमा सुदेईक, बादल सुदेइक व ग्राम पंचायत देवरी-खनेटी की रैयोघाटी से भाजपा के पन्ना प्रमुख, युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता सतीश राजटा ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
दोनों नेताओं ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की जनहितैषी कार्यशैली, क्षेत्र के प्रति उनकी सक्रियता और जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दोनों को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में उनका स्वागत किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता ने दोनों का पार्टी में हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा व संगठन को अधिक मजबूत बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता केशव चैइंटा, कृष्ण लाल थान्टा और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सतिशा राजटा भी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :