Saturday, August 1, 2026

हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार: रजनी पाटिल

हिमाचल कांग्रेस की पहली आम सभा में संगठन मजबूत करने पर जोर

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन में पार्टी की पहली आम सभा की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने हिस्सा लिया और संगठन को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की।
मीडिया से बातचीत में रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और भविष्य की रणनीति तय करने पर बैठक में मंथन किया जाएगा। किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निगम भंडारी की नियुक्ति को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह स्वयं इस मामले में नेगी से बात करेंगी और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर किसी भी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होता है।
राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस का रुख दोहराते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि पार्टी की मांग है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर जनता से वोट मांगे थे, इसलिए अब सामने आए आरोपों की पूरी जांच कराई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार कर लिया जाएगा। उसको लेकर धर्मशाला में 16 और 17 जुलाई को बैठक होने जा रही है। जिसमें कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल आ रहे हैं। जिसमें मंत्री मंडल विस्तार से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

रजनी पाटिल ने पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के मुद्दे पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को इस विषय पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और इसके प्रभावों का अध्ययन कर उचित कदम उठाने चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles