Saturday, August 1, 2026

शिक्षा मंत्री 21 व 22 जुलाई को ठियोग व कोटखाई क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 व 22 जुलाई, को ठियोग तथा कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 21 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे ठियोग पहुंचेंगे और अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ द्वारा वैली व्यू होटल, ठियोग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 3:30 बजे कोर्ट कॉम्प्लेक्स, ठियोग में बार एसोसिएशन के सदस्यों से भेंट करेंगे। 
शिक्षा मंत्री 22 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे धार शरगल पहुंचेंगे, जहां हरिजन बस्ती धार शरगल के लिए निर्मित किए जाने वाले संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे देवरी-खनेटी पहुंचकर जिला स्तरीय रिहाली मेला में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। 
               .

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles