हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिली गांव में आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस घटना में एक मकान आग की चपेट में आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
शिक्षा मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवार को तत्काल फौरी राहत प्रदान करने तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासन को इस कठिन समय में राहत एवं पुनर्वास से संबंधित सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाने के भी निर्देश दिए हैं।
रोहित ठाकुर ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हुए ईश्वर से प्रभावित परिवार को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


| All Rights Reserved | Website By :