Saturday, October 31, 2026

भोलाड़ में भाजपा को झटका , लायक राम झालटा , राकेश झालटा, कमल कृष्ण झालटा व नितिन झालटा कांग्रेस में शामिल

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत भोलाड़ से सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार लायक राम झालटा , राकेश झालटा, कमल कृष्ण झालटा व नितिन झालटा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की जनहितैषी कार्यशैली एवं जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राय सिंह चौहान, भगवान सिंह बाल्टू, यशवंत काल्टा व प्रेम शर्मा जी भी उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष जितेंदर मेहता ने पार्टी में शामिल हुए सभी साथियों का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि कांग्रेस परिवार में सभी को पूरा मान-सम्मान एवं उचित स्थान दिया जाएगा।

#

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles