Saturday, October 31, 2026

पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया शोक

हिमाचल आजकल

शिमला, 29 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि विजय सिंह मनकोटिया हिमाचल प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहे और प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व किया।

मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने वर्ष 1982 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 1985, 1990, 1993 और 2003 में भी शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में निर्वाचित होकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। पूर्व कांग्रेस सरकारों में उन्होंने दो बार मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके अतिरिक्त उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष का दायित्व भी संभाला।

रोहित ठाकुर ने कहा कि मनकोटिया ने अपने राजनीतिक जीवन में प्रदेश और अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से हिमाचल प्रदेश ने एक अनुभवी राजनेता और सार्वजनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन में दिया गया योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles