हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आज डलहौजी स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 125वें वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
शिक्षा मंत्री ने संस्थान की 125 वर्षों की गौरवशाली शैक्षणिक यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों, पूर्व विद्यार्थियों और वर्तमान विद्यार्थियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी जी सहित सेना एवं भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व आईएएस अधिकारी किरण चड्ढा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मौली चेरियन, नगर परिषद अध्यक्ष श वंदना चड्ढा, अभिभावक व क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :