हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज होली में हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के दिवंगत उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की तथा उनके असामयिक निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर भी उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी की माता आशा देवी, पिता धर्मचंद, पत्नी कोमल व उनके दो वर्षीय पुत्र रुद्र के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि चंद्रमणि कुलेठी का असामयिक निधन उनके परिवार एवं कांग्रेस संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


| All Rights Reserved | Website By :