Saturday, October 31, 2026

शिमला में नशे के बड़े सप्लायर पर पुलिस का शिकंजा,शोघी के पास टैक्सी से 257 ग्राम चिट्टा बरामद, कीमत 30 करोड़ से अधिक

हिमाचल आजकल

शिमला। राजधानी में नशे के बड़े तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी के नजदीक एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 257 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टे की सप्लाई शिमला में करने की कोशिश में था। पुलिस अब इस मामले में नशे की सप्लाई से जुड़े दूसरे लोगों और नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिमला पुलिस ने इस साल अब तक करीब 5.5 किलोग्राम हेरोइन और चिट्टा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है।

एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर ने बताया कि अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी के नजदीक एक टैक्सी को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान टैक्सी में सवार अमृतसर, पंजाब निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह के कब्जे से करीब 257 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की सप्लाई शिमला में करने के प्रयास में था। बरामद चिट्टे की मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है। इस मामले में पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 230/2026 के तहत 27 अक्टूबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की इस खेप के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी सप्लाई कहां से की जा रही थी।
एएसपी शिमला सिटी मेहर पंवर ने बताया कि शिमला पुलिस इस साल नशे के बड़े सप्लायरों और तस्करी के नेटवर्क पर विशेष ध्यान दे रही है। पुलिस के अनुसार, इस वर्ष अब तक करीब 5.5 किलोग्राम हेरोइन और चिट्टा बरामद किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें करीब 1.120 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी भी शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई गई है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की वाणिज्यिक मात्रा में एलएसडी, 16.5 किलोग्राम चरस, 14 किलोग्राम अफीम और 6 किलोग्राम पॉपी हस्क भी बरामद की गई है। वहीं, भांग और अफीम की अवैध खेती के 10 लाख से अधिक पौधों को नष्ट किया गया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles