Saturday, November 14, 2026

शिक्षा मंत्री ने उबादेश क्षेत्र में दो बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं का किया लोकार्पण

हिमाचल आजकल

शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई के उबादेश क्षेत्र मे दो बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने सर्वप्रथम 1 करोड़ 21 लाख रुपए से निर्मित रामनगर खड्ड से खोला कुइनल उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस पेयजल योजना से खोला कुईनल के साथ ग्राम पंचायत नगाण के आसपास के गाँव भी लाभान्वित होंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि मौसम की बदलती परिस्थितियों और जनसंख्या की वृद्धि के कारण पृथ्वी के संसाधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा दबाव पड़ रहा है जिससे पानी हवा और फसल चक्र भी प्रभावित हुआ है। पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता भी अब उतनी आसानी से उपलब्ध नही है। हमारे परम्परिक जल स्त्रोत या तो सूख चुके है या वह हमारी ज़रूरतों को पूरा नही कर पा रहे है। इसी समस्या के समाधान के मद्देनज़र आज इस परियोजना को लोगों को समर्पित किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने किया लखवी शमुखर संपर्क मार्ग का लोकार्पण
सड़क निर्माण कार्य में एक और नई सड़क जोड़ते हुए आज रोहित ठाकुर ने लगभग 87.34 लाख रूपये से निर्मित लखवी शमुखर संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। रोहित ठाकुर ने बताया कि इस सड़क के खुलने से ठियोग और कोटखाई दोनों क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। इस सड़क की मांग क्षेत्र के लोगों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी और आज यह सड़क जनता को समर्पित की गई है। इस सड़क के बनने से शर्मला पहुँचने की दुरी काफ़ी कम हो जाएगी। जहाँ पहले उबादेश के लोगों को शर्मला पहुँचने के लिए छैला होकर जाना पड़ता था वहीँ अब इस सड़क के बनने से यह दूरी काफ़ी कम हो गयी है जिससे कि लोगों को सुविधा होगी।

शर्मला को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का करेंगे प्रयास – कुलदीप सिंह राठौर
ठियोग विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने इस सड़क के निर्माण पर सभी को बधाई देते हुए बताया कि शर्मला कोटखाई और ठियोग क्षेत्र का एक सामूहिक आस्था का केंद्र बिंदु है और डोम देवता दोनों ही क्षेत्र के लोगों के आराध्य देवता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस स्थान को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का भी भरसक प्रयास किया जायेगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles