Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने बीएचईएल व आरईएमसी लिमिटेड के साथ ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए


हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा कहा कि एसजेवीएन ने भारतीय रेलवे के लिए नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए आरईएमसी लिमिटेड और भेल के साथ एक ऐतिहासिक एमआेयू हस्ताक्षरित किया है। एमओयू पर हस्ताक्षर से रेलवे में विद्युत की और अधिक कुशल खपत के एक नए युग का आरंभ होगा, साथ ही उपभोक्ताआें के समग्र लाभार्थ अधिक प्रतिस्पर्धी टैरिफ भी होंगे।
उन्होंने ने बताया कि आज हस्ताक्षरित एमओयू के तहत, सभी पक्ष भारतीय रेलवे द्वारा उपयोग के लिए नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाआें की स्थापना के लिए परियोजना विकास में अपनी मूल मजबूती का लाभ उठाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। शर्मा ने यह भी बताया कि एसजेवीएन लिमिटेड का, नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। यह समझौता ज्ञापन वर्ष 2030 तक शुद्घ शून्य कार्बन उत्सर्जन मिशन बनने के भारतीय रेलवे के लक्ष्य के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा के एसजेवीएन के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में एक कदम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2030 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से 500 गीगावट विद्युत उत्पालदन करने की प्रतिबद्घता के मद्देनजर भारत सरकार नवीकरणीय स्रोतों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। एसजेवीएन इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए अपने पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण क्षमताएं जोड़ रहा है। वर्तमान में, कंपनी के पास 16900 मेगावाट से अधिक के कुल पोर्टफोलियो के साथ विकास के विभिन्न चरणों के तहत 3065 मेगावाट क्षमता की बारह सौर विद्युत परियोजनाएं हैं। एमओयू पर आर के गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, बीडीई, एसजेवीएन लिमिटेड, रूपेश कुमार, महाप्रबंधक, आरईएमसी लिमिटेड और सुद्रिप्तो डे, अपर महाप्रबंधक, भेल ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एके सिंह, निदेशक (वित्त), एसजेवीएन लिमिटेड, अजय कुमार सिंघल, सीईआे, आरईएमसी लिमिटेड और एसजेवीएन, भेल और आरईएमसीएल के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles