हिमाचल आजकल
शिमला , आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर , प्रदेश उपाध्यक्ष- सोनिया बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष- संगीता , उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डी॰के॰ त्यागी वा प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया- आशीष कुमार ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया है केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आप के पदाधिकारियों को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी , पार्टी महासचिव अरुण सिंह व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख उपस्थित रहे। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में आए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श अनूप केसरी वा , संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :