Sunday, April 12, 2026

शराचली क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाने में कांग्रेस सरकारों का अहम योगदान : रोहित ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला। सडक़ें किसी भी विकास के क्षेत्र में जीवन रेखा की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में तो विकास की संभावनाओं के द्वार खोल देती हैं।  यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को जुब्बल क्षेत्र के मांदल में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरस्वती नगर में खोली गई उप तहसील से क्षेत्रवासी लाभान्वित हुए हैं। शराचली क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाने में पूर्व कांग्रेस सरकारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। खनाशनी क्षेत्र के तहत उत्तराखंड की सीमा के साथ लगते धानसर और क्वांलटा गाँव को जोड़ा गया हैं।  रोहित ठाकुर ने कहा कि  शराचली क्षेत्र में पहले की तरह ही सडक़ों को प्राथमिकता दी जाएगी।  शराचली क्षेत्र के तहत 4 वर्षो से बंद पड़े सडक़ो के कार्य विधायक निधि के तहत शुरू किए गए हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि स्नैल से हाटकोटी के बीच बनने वाली करीब 13 किलोमीटर सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का दर्जा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मिला। उन्होंने कहा कि इस सडक़ का टेंडर पिछले साल 15 दिसंबर को ठेकादार को आवंटित कर दिया हैं। इस सडक़ के निर्माण पर 77. 68 करोड़ खर्च होंगे और सडक़ बनने से  बागवानों को लाभ मिलेगा।  पूर्व कांग्रेस सरकार के प्रयासों से जर्मन वित्तपोषित 18 करोड़ की लागत से इस योजना के तहत हाटकोटी में 66 केवी विद्युत नियंत्रण केंद्र को जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

रोहित ठकुर ने कहा कि शराचली क्षेत्र की जनता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल का भावनात्मक सम्बंध था और उन्होंने अपनी लम्बी राजनीतिक यात्रा इसी क्षेत्र से शुरू की थी। इस दौरान ग्राम पंचायत मांदल के प्रधान बलवीर शर्मा  जिला परिषद सदस्य कौशल मंूगटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य  मोती लाल सीथटा, भीम सिंह झौटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जुब्बल अनिता चौहान,  कुलदीप चौहान, मदन मोहन शकतान, सुरेन्द्र कलमोलटा, प्रधान ग्राम पंचायत झडग अशोक सारटा ,विद्या डोगरा पंचायत समिति सदस्य, संधीरा पोशेटा, संधीरा पनाटु, सरलेश झेकटा, संजू चौहान, सत्यदेव शर्मा, बनिता शर्मा सुरेश दूलटा, राम कृष्ण, मुनीश शर्मा, राजेश्वर कालटा, गोपाल आेमटा, अमर चन्द धानटा, ललिता औकटा, प्रेम लता गानटा व महानद चौहान भी मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles