सोनिया गांधी ने हिमाचयल के लिए वरिष्ठ नेताओं की बनाई कमेटी
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस में फेरबदल को लेकर दिल्ली में मंथन जारी है।
कांग्रेस आलाकमान ने अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बदलाव के सकेंत दिए है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अब एक्श्क्र
मोड़ में आ गई है। सोनिया गांधी ने हिमाचल कांग्रेस में फेरबदल को लेकर वरिष्ठ नेताओं की कमेटी का गठन किया है।
हिमाचल कांग्रेस अगले कुछ कुछ दिनों में बड़े स्तर पर फेरबदल होने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के बीच बैठकों का दौर चल रहा है। सभी पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के अध्यक्षता में वरिष्ठ नेताओं की कमेटी गठित की है। इस कमेटी में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को भी शामिल क्या गया है शामिल किया गया है
यह कमेट कमेटी प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं से चर्चा कर रही है। अगले कुछ दिनों में यह कमेटी अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपेगी। इसके बाद हिमाचल कांग्रेस में फेरबदल का रास्ता साफ हो जाएगा। कांग्रेस से जूड़े सूत्र बताते है कि पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी आलाकमान को कांग्रेस में फेरबदल को लेकर कई सुझाव दिए थे। लेकिन इस कुछ नेताओं ने आपत्ती जाताई है। अब सोनिया गांधी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। कांग्रेस के केंद्रीय नेता अब हिमाचल कांग्रेस में फेरबदल की रूपरेख तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। ये नेता अब हिमाचल कांग्रेस के कई नेताओं से फीडबैक भी लेने लगे है।
सुक्खू व प्रतिभा सिंह को एडज़स्ट करने पर हो रहा मंथन
बताया जा रहा है कि दिल्ली में गठित केंद्रीय नेता की कमेटी ने प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष पद, कांग्रेस विधायक दल का नेता और चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष को लेकर नए सिरे से मंथन करना शुरू कर दिया। है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू व सांसद प्रतिभा सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी देने को लेकर कमेटी के पास कुछ भी सुझाव दिए गए है। यह कमेटी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर हर पहलु पर गौर कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले कोई गुटबाजी न हो इसका भी खास ध्यान रखा जा रहा है। बहरहाल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल कांग्रेस पर फोकस करना शुरू कर दिया है।


| All Rights Reserved | Website By :