Sunday, April 12, 2026

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुहमत के साथ बनाएगी सरकार : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। सासंद प्रतिभा सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पूरे  बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। क कांग्रेस अपने पूर्व में किए गए विकास कार्यों के आधार पर लोगों के बीच जाकर वोट मांगेगी। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा जो कभी महंगाई के नाम पर बड़े बड़े ढोल पिटती थी,आज खामोश बैठी है। आज गैस सिलेंडर एक हजार से ऊपर चला गया है। तत्कालीन यूपीए सरकार के समय जब यही गैस सिलेंड 400 रुपए के आस पास मिलता था,उस समय यही भाजपा के नेता कहते फिरते थे कि उनके सत्ता में आने के बाद इसके आधे मूल्य किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि उस समय चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी ने देश मे हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, जो आज दिन तक इस दूसरे कार्यकाल में भी पूरा नहीं हुआ है।  भाजपा देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कोई बात नहीं करती।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों में कांग्रेस की जीत का मुख्य कारण प्रदेश में स्व. वीरभद्र सिंह के विकास कार्यो का ही रहा। उन्होंने कहा कि आज भी जितने भी प्रदेश में विकास कार्यों के वर्तमान सरकार द्वारा फीते काटे जा रहें है वह सब पूर्व कांग्रेस सरकार के समय पूरे बजट के साथ शुरू किए गए थे। उन्होंने कहा कि आज सरकार के पास अपना खर्च चलाने तक को पैसा नहीं है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles