हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि हिमाचल में बनने बाला सीमेंट हिमाचल के लोगों के लिए 35 रूपए और बढ़ाकर लगातार मंहगा बेचा जा रहा है। भाजपा सरकार इस पर किसी तरह का नियंत्रण करने में पुरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से पहले ही प्रदेश की जनता आसमां छू रही मंहगाई की मार झेल रही है। राज्य सरकार के तुगलकी फरमान ने सीमेंट के दामों में 35 रूपए की बढ़ोतरी कर हिमाचल के लोगों को चुनावी वर्ष में तोहफा दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण हिमाचल में बनने वाला सीमेंट अन्य राज्यों की तुलना में पहले ही मंहगा बेचा जा रहा है और अब 35 रूपए प्रति बैग के दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार ने सभी वर्गों की कमर तोड़ दी है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण सामाग्री सीमेंट, सरिया, रेत, बजरी व ईंटे सहित के आसमां छू रहे मुल्यों के कारण इस मंहगाई में अपने घर बनाने के सपने को पूरा करने के लिए हिमाचल की जनता को और भी परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि तरह-तरह के प्रलोभन देने के दावे करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार अपने साढ़े चार बर्षो के कार्यकाल में सीमेंट के दामों पर नियंत्रण करने में विफल रही है।


| All Rights Reserved | Website By :