सुक्खू व प्रतिभा सिंह को मिल सकती अहम जिम्मेदारी
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस में जल्द फेरबदल होने जा रहा है। दिल्ली में इसका मसौदा तैयार कर लिया गया है। हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी को खत्म करने के लिए हर पहलुओं पर मंथन किया जा रहा है। इस कड़ी में प्रदेश कांग्रेस को जल्द नया अध्यक्ष मिल सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सांसद प्रतिभा सिंह का नाम सामने आ रहा है। इस पर अंतिम फैसल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी करेगी। वहीं कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति का जिम्मा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह को सौंपा जा सकता है। इसके अलावा सुक्खू को केंद्रीय चुनाव समिति में भी शामिल किए जाने की चर्चा है।

विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस मेंं हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव का तानाबाना बूना जा रहा है। कांग्रेस के कई केंद्रीय नेता पिछले एक हफ्ते से हिमाचल कांग्रेस संगठन में बदलाव के लेकर मथापच्ची कर रहे है। कांग्रेस से जूड़े से सूत्र बताते है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की सहानुभूति बटोरनी की रणनीति तैयार की है। इसके लिए वीरभद्र सिंह के पत्नी व सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की विचार किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी प्रतिभा सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नजर आ रहे है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेतओं ने पार्टी आलाकमान को अपनी फीडबैक भी दे दी है। उधर, दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। सुक्खू पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करके अपना पक्ष रख चुके है। लिहाजा प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर अब कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।


| All Rights Reserved | Website By :