हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सासंद प्रतिभा सिंह ने पहले दिन कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय कुमार, डा.कर्नल धनीराम शांडिल, रामलाल ठाकुर,आशा कुमारी,रोहित ठाकुर, कुमारी,आशीष बुटेल व पूर्व विधायक संजय रत्न जगजीवन पाल ने के चुनावी रणनीति पर मंथन किया
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से उनसे मिलने आए पार्टी नेताआें, कार्यकर्ताआें का राजीव भवन में तांता लगा रहा। प्रतिभा सिंह ने उनसे मिलने आए लोगों समर्थकों का उनके प्रति प्रेम व स्नेह के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर सभी का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और इस साल के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी । प्रतिभा सिंह ने सभी को एकसाथ चलने और अनुशासन का पालन करने को कहा । उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी पददाधिकारियों की एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय होगी। पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय की जाएगी।उन्होंने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका अवलोकन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ और लोगों को नई जिम्मेदारियां भी दी जाएगी जिससे पार्टी के कार्यो में तेजी आए।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के जिला अध्यक्षों के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक कर उनके जिलों व ब्लॉकों के दौरे पर जाएगी और बूथ कार्यकर्तआें से भी पूरा फीडबैक लेंगी। पार्टी के किसी भी दिशा निर्देश की अवहेलना सहन नही होगी। इससे पूर्व प्रतिभा सिंह ने आज पहले दिन प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर सभी कार्यालय कर्मचारियों से औपचारिक भेंट करते हुए उनके कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय का कामकाज और पूरी व्यवस्था का जायजा भी लिया।


| All Rights Reserved | Website By :