Sunday, April 12, 2026

एसजेवीएन ने मध्य प्रदेश में 90 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर परियोजना हासिल की

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि  कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में नवीनतम वृद्घि करते हुए आरईडब्ल्यूए अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) द्वारा जारी निविदा में 3.26 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिल्डक ऑन एंड ऑपरेट के आधार पर 90 मेगावाट फ्लोटिंग सौर परियोजना हासिल की। उन्होंने बताया कि एसजेवीएन मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थित भारत के सबसे बड़े फ्लोटिंग सोलर पार्क में इस परियोजना का निर्माण करेगा। इस परियोजना की निर्मित लागत लगभग 585 करोड़ रुपए होगी। कमीशनिंग के पश्चाात, परियोजना पहले वर्ष में 219 मिलियन यूनिट और 25 वर्षों की अवधि में 5158 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन करेगी। आरयूएमएसएल और एसजेवीएन के मध्यो 25 वर्षों के लिए विद्युत खरीद करार हस्तादक्षरित किया जाएगा। पीपीए पर हस्ताक्षर करने की तिथि से 15 माह की अवधि के भीतर परियोजना को कमीशन किया जाएगा। नंद लाल शर्मा ने कहा कि, यह टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से हासिल की गई हमारी सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना है। इस परियोजना के कमीशन होने से 2,52,737 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आने की संभावना है। एसजेवीएन वर्ष 2070 तक भारत को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन राष्ट्र बनाने में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles