हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने ने कहा कि यह उन परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है जिन्होंने परीक्षा के लिए कठोर मेनहत की थी। प्रदेश सरकार व प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में पहले पटवारी, जेआेए आईटी और अब पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया और सरेआम प्रदेश के नौजवान युवाओं के साथ धोखा हो रहा है। वे शनिवार को शिमला में पत्रकार से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार की कमियों के भुगतान उन बेरोजगार युवाओं को करना पड़ रहा है, जो रोजगार के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है। नेगी ने कहा कि पुलिस की इस भर्ती परीक्षा रद्द करने के बाद उन युवाओं को एक विशेष चांस देना चाहिए जो आेवर एज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा अब तक हर विभिन्न घोटालों में आठ एसआईटी गठित की गई लेकिन उसका रिजल्ट कोई नही आता है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग केन्द्रीय विश्वविद्यालय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चोर दरवाजे से भर्ती कर बिना पात्रता के हजारों लोगों को भर्ती किया गया हैं। निगम भंडारी ने मांग की है कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चोर दरवाजे से हुई भर्तीयों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार कार्यालयों मे पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की संख्या 8 लाख 82 हजार 269 है। प्रदेश जयराम सरकार ने साढ़े चार साल मे महज 41 हजार 229 युवाओं को ही रोजगार दे पाई है।


| All Rights Reserved | Website By :