Sunday, August 2, 2026

पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक होना सरकार की नाकामी: मोतीलाल डेरटा

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश में सरकारी भर्तियों में मिलीभगत से पेपर लीक होना भाजपा सरकार की नाकामी को दिखाता हैं। जिसका खामियाजा बेरोजगार युवाओं को भुगतना पड़ रहा हैं। इस मामले को लेकर जुब्बल नावर कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कोटखाई में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले जेओएआईटी पेपर लीक का मामला प्रकाश में आया था और अब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लिखित परीक्षा का पेपर भी लीक होने का मामला सामने बाया। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले चार वर्षों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते प्रदेश में 14 लाख से अधिक पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गई हैं। मोतीलाल डेरटा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक के मामलें देखने को मिल रहे थे जिसमें अब जयराम सरकार भी शामिल हो गई हैं। मोतीलाल डेरटा ने कहा कि  जेओएआईटी व जेबीटी सहित कई मामलें सरकार की नाकामियों के चलते न्यायालय में विचाराधीन हैं जिससे बेरोजगार युवाओं में आक्रोश हैं। उन्होंने पुलिस द्वारा गठित एसआईटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस विभाग भर्ती एजेंसी हैं और पुलिस विभाग की एसआईटी से मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने  प्रदेश सरकार से हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश या फिर सीबीआई से पुलिस भर्ती में पेपर लीक मामलें की जांच करवाने की मांग की हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles