Sunday, August 2, 2026

हिमाचल में पेपर लीक माफिया सक्रिय : सुक्खू

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि  पिछले साढ़े चारो  सालों में हिमाचल में पेपर लीक माफिया सक्रिया रहा है। प्रदेश में खान माफिया ने भी भाजपा सरकार ने अपनी जड़े फैलाई है। आने वाले समय में ऐसे मामलों में और खुलासे होंगे। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साढ़े चारों सालों में हर मोर्चे पर विफल रहे है। भाजपा सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही है।वे सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल शांतिप्रिय प्रदेश है। हिमाचल की शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। धर्मशाला विधानसभा परिसर के बाहर खालिस्तानी झंडे लगाए जाने का मामला गंभीर है। सरकार इस मामले में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कारवाई करें।

उनका कहना है कि मुख्यमंत्री खोखली घोषणाएं कर रहे है। इन घोषणाओं पर अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है। प्रदेश के विकास में कांग्रेस का अहम योगदान है। सुक्खू का कहना है कि पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामलें में सरकार राजनीतिक रोटियां न सकें। मुख्यमंत्री को इस मामले गहनता से जांच करनी चाहिए। प्रदेश में पेपर लीक माफिया सक्रिय है। इस मामले में अगर गहनता से जांचहो तो कई मामले उजागर होंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles