Sunday, August 2, 2026

खालिस्तान समर्थक पन्नु के खिलाफ सख्त कारवाई करें सरकार : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने विदेश में बैठे खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत पन्नु की अडियो टेप में प्रदेश को दी गई धमकी  को गंभीर बतारया है। उनका कहना है कि प्रदेश  सरकार को तुरंत इस पर कठोर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार करना चाहिए। विदेश में बैठा अलगवावादी देश व प्रदेश को खुली चुनौती दे रहा है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है, जो बहुत ही खेदजनक है।

 कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्रकारों से औनपचारिक बातचीत में कहा कि सरकार को इस मामले में तुरंत एक्शन में आना चाहिए और पन्नु जहां भी है, उसे वहां से हिरासत में लेना चाहिए। कुछ समय पहले हिमाचल दिवस को लेकर भी भी पन्नु ने राज्य सरकार को एेसी ही धमकी दी थी, लेकिन सरकार ने उस समय भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और अब फिर से प्रदेश को धमकी दी गई है जो बहुत ही निंदनीय है। प्रदेश  सरकार को इस मामले में सतर्क होने की बहुत जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने आम आदमी पार्टी को मिल रहा फंड  पर भी सवाल उठाया और कहा कि उनके पास पैसा कहां से आ रहा है, उन्हें इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने शंका व्यक्त की कि इस फंड  में पन्नु का बड़ा हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि  उदयपुर में होने जा रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव संकल्प चिंतन शिविर में संगठन की मजबूती पर व्यापक चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत मेंघ् होने वाले हिमाचल प्रदेश व गुजरात के विधानसभा चुनावों को लेकर भी पार्टी की विचार-विमर्श करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles