हिमाचल आजकल
शिमला, । प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी कहा कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक भारत में कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों की मौते हुई है। भारत में 47 लाख से अधिक लोगों की जान गंवानी पड़ी। उनका कहना है कि केंंद्र की मोदी सरकार द्वारा दिए आंकड़ों से येआकंडे 10 गुना ज्यादा है। वे मंगलवार को शिमला में पत्रकार से बात कर रहे थे। उनका हना है कि केंद्र सरकार मदद तो दूर, मौत पर भी झूठ बोलने वाली सरकार देश ने पहली बार ही देखी है। भाजपा सरकार को जनता की नहीं बल्कि सिर्फ अपनी सत्ता की फिक्र है। यही कारण है कि भारत स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पिछड़ रहा है।
नेगी निगम भंडारी ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बदतर हुई है। वर्ष 2020 में 72 फीसदी मौतें अस्पताल के बाहर हुई हैं। ये आंकड़ा भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को बयां करने के लिए काफी है। एेसे समय में स्वास्थ्य देखभाल के कुप्रबंधन की भयावहता की कल्पना करें, जब लाखों मौतें का कोई रिकर्ड ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा की जब ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की मृत्यु हुई तो उन्होंने परवाह नहीं की। जब दंगों में लोग मारे गए तो उन्हें परवाह नहीं थी। जब लोग भूख से मरे तो उन्हें परवाह नहीं थी, क्या यही है अच्छे दिनों वाली सरकार है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना से हुई मौत पर उनके परिजनों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देगी पर केंद्र सरकार के ये दावे भी खोखले साबित हुए है।


| All Rights Reserved | Website By :