Monday, April 13, 2026

जगत प्रकाश नड्डा का धर्मशाला पहुंचने पर भव्य स्वागत

हिमाचल आजकल

शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जगत प्रकाश नड्डा का जिला कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डा से धर्मशाला मार्ग में लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गग्गल हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।जगत प्रकाश नड्डा धर्मशाला में विभिन्न राज्यों के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करने के लिए आए हैं। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, प्रदेश भाजपा के महासचिव और राज्य वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, विधायक विशाल नेहरिया, अरूण कुमार, रविन्द्र धीमान, अर्जुन सिंह ठाकुर, रीता धीमान और मुल्ख राज प्रेमी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष चन्द्रभूषण नाग इस अवसर पर उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles