Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान दिया

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) कार्यक्रम के अधिकारियों तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोशाल कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटाची मण्डी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग शिमला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेरा हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुराग मण्डी की ओर से निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,91,881 रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान गरीब तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles