Sunday, April 12, 2026

  अब हमीरपुर के बड़सर में चुनावी हुंकार भरेगी प्रतिभा सिंह

कांग्रेस ने शुरू की कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भाजपा की घेराबंदी

हिमाचल आजकल

शिमला। राजस्थान के उदयपुर चिंतन शिविर के बाद आब हिमाचल कांग्रेस ने भाजपा की घेराबंदी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं ने  अलग अलग जगहों पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस कड़ी में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह शनिवार को हमीरपुर के बड़सर में चुनावी हुंकार भरेगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस की जनसभाओं को दौर शुरू हो जाएगा।  

पिछले दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित चिंतन शिविर के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता जोश से लबरेज है। बीते वीरवार को प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जनसभा में अच्छी खासी भीड़ जुटाकर भाजपा को परेशानी में डाल दिया है।  अब शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह हमीरपुर के बड़सर में भाजपा सरकार की घेराबंदी करने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का हमीरपुर गृह जिला है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद प्रतिभा सिंह की यह पहली जनसभा होगी। हमीरपुर जिला से कांग्रेस ने चुनाव प्रचार का आगाज करने की रणनीति बनाई है। बताया जा रहा है कि इसके बाद कांग्रेस प्रदेशभर में चुनावी जनसभा करने की रूपरेखा बनाने लगी है। सूबे में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के हाथ पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक का बड़ा मुद्दा हाथ लगा है। कांग्रेस के सभी बड़े नेता इस मुद्दे को जनता के बीच भुनाने लगे है। कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार बैकफुट नजर आ रही है। कांग्रेस इस मुद़्दे को विधानसभा चुनाव तक जिंदा रखना चाहती है। प्रतिभा सिंह, सुक्खू और मुकेश  अग्रिहोत्री पेपर लीक मामले पर सरकार को घेर रहे है। अहम बात यह है कि  हमीरपुर जिला से कांग्रेस  के वरिष्ठ नेता एक के बाद एक जनसभाएं करने लगे है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles