Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस ने हमेशा प्रतिशोध की राजनीति की है, कांग्रेस ने मुझे कुलपति पद से हटाने की कोशिश की : डा. सिकंदर कुमार

हिमाचल आजकल

शिमला। भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा शिमला ने शनिवार को गेयटी थियेटर में राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया।  डा. सिकंदर कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व को आभार व्यक्त हुए कहा कि पूरे हिमाचल दौरे के दौरान जहां प्रतिदिन 30 बैठक में भाग लिया। इस दोरान  यह देखने को मिला कि  हिमाचल के लोग पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में हैं। हिमाचल की आम जनता ने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है और जो प्यार मुझे मिला है, उसे मैं कभी नहीं चुका पाऊंगा। उन्होंने कहा कि  मुझे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने  राज्यसभा चयन के बारे में बताया तो मुझे उस पर विश्वास नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि हिमाचल से पहली बार एक व्यक्ति अनुसूचित जाति वर्ग और एक कुलपति को राज्यसभा सदस्य बने हैं, यह ऐतिहासिक है। यह भाजपा में ही संभव है कि एक चाय बेचने वाला भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है, एक मिस्त्री का बेटा हिमाचल का मुख्यमंत्री बन सकता है और एक किसान का बेटा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा बांटो और राज करो की नीति पर चलती है।  उन्होंने हमेशा जाति और धर्म के आधार पर हिमाचल और भारत को विभाजित किया है।  भाजपा ने हमेशा सामाजिक समरसता के लिए काम किया है, हमने हमेशा अखंड भारत के लिए काम किया है। डा. सिकंदर ने कहा कि  कांग्रेस ने  मुझे कुलपति पद से हटाने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने कभी भी डा. भीम राव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। जबकि  भाजपा ने उन्हें भारत रत्न दिया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि  एक भारत बनाने के डा. भीम राव अंबेडकर के प्रयासों को नहीं भूल सकते। वह हमारे संविधान के निर्माता थे और आज हमारे संविधान ने हमें सामाजिक समानता का अधिकार दिया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles